रवि पवेल को हांथोहाथ उठा रहे मतदाता

शहडोल। वार्ड नंबर 12 से 31 वर्षीय रवि सिंह पवेल को कांग्रेस से टिकट मिली है। एमकाम तक शिक्षित पवेल की हाइट करीब साढ़े तीन फुट है जो कि पूरे प्रदेश में किसी जनप्रतिनिधि का सबसे छोटा कद होगा। इसके पक्ष में वार्डवासियों द्वारा जमकर समर्थन किया जा रहा है। जबकि दूसरे प्रत्याशी खासतौर पर भाजपा प्रत्याशी होल्कर सिंह की हालत खस्ता चल रहीं है। इसी तरह एक निर्दलीय प्र्रत्याशी पुष्पराज सिंह का भी कोई वजन दिखाई नहीं पड़ता है। बताया गया कि यह पूर्व में कांग्रेसी था लेकिन इस बार निर्दलीय हो गया है।

