यह कैसी विकास यात्रा….एक तरफ झूठे ढोल,तो….दूसरी तरफ दगना से फिर एक बच्ची की मौत

0

24 बार गर्म सलाखों से दागने से अब 3 माह की बालिका की मौत, दागना से लगातार दूसरी मौत।

शहडोल।4 दिन पहले ढाई माह की बच्ची को 51 बार गर्म सलाखों से दागने से मौत हुई थी। फिर गांव सामतपुर में एक और बच्ची को इलाज के नाम पर 24 बार गर्म सलाखों से दाग दिया गया था। बालिका को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत नाजुक बनी हुई थी। बाद में परिजन लामा कराते हुए मेडिकल कॉलेज से शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम को तीन माह की बालिका शुभी ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि, तीन माह की शुभी कोल को सांस लेने में समस्या थी। बालिका को गर्म सलाखों से 21 बार दाग दिया गया था। सामतपुर गांव से 3 किमी पड़ोस के गांव कठौतिया में भी 51 बार दागने से 4 दिन पहले एक बालिका की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *