वाह रे MP पुलिस पार्ट-2 …..जनता करे तो चोरी, पुलिस करे तो …..???
शहडोल। आप करो तो चोरी वर्दी करें तो…….. एसईसीएल का सरकारी आवास हो या फिर किसी और का…किसी के भी सूने घर का ताला तोड़कर, खासकर तब जब उस घर में सामान रखा हुआ हो, अंदर प्रवेश करना, वह भी चोरों की तरह से छत से कूद कर, अंदर प्रवेश करना भारतीय दंड संहिता का उल्लंघन है।
खुद पुलिसकर्मी नौकरी पाने से लेकर वर्तमान तक इन कानून की धाराओं की सीख दूसरों को देते हैं, बल्कि प्रशासन ने उन्हें कानून की धाराओं का पालन करने के लिए लोगों को इस धाराओं के अंदर रहने व कानून का उल्लंघन न करने की नसीहत देने के लिए तैनात कर रखा है, क्वार्टर नंबर 40 में जिस अंदाज में पुलिसकर्मी घुसे वह अपने आप में अनूठा है , थाने में पदस्थ गुलाब सिंह नामक आरक्षक जो क्वार्टर के अंदर वायरल हुई फोटो में स्पष्ट रूप से नजर आ रहे थे, जब उनसे इन संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त कालरी कर्मचारी ने दो आवास कब्जा करके रखे हैं, लेकिन वह इस बात पर चुप्पी साध गए की चोरों की तरह छत से अंदर कूदना और ताले को तोड़ना वह भी मकान मालिक की बिना इजाजत के कहां तक जायज है, इसी तरह जब रजनीश पटेल नामक आरक्षक से कथित युवक को फोन पर पुलिसिया अंदाज में देख लेने की धमकी देने के संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से बिल्कुल इनकार कर दिया कि, वह अन्य चार लोगों के साथ आवास पर गया था,उसने यह जरूर माना कि उसकी बात युवक से हुई थी लेकिन अंदर कौन घुस गया और किसने ताला तोड़ दिया।
वाह रे एमपी पुलिस…. युवक को धमकाया भी तो एक्टिंग करके @ कहा… करंट लगाएंगे तो ऐसे मर जाओगे
http://halehulchal.com/wow-mp-police-even-if-you-threaten-a-young-man-said-if-you-apply-current-then-you-will-die-like-this/
*MP पुलिस, अजब है-गजब है*
*देखिये वायरल video में देखिये पुलिस अधिकारी खुद बता रहे…किस तरह दी जाती है, मानवाधिकारों का उल्लंघन कर थर्ड डिग्री*
*www.halehulchal.com*