किराये के मकान में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
किराये के मकान में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
कटनी।। शहर के मदन मोहन चौबे वार्ड में किराये के मकान में रह रही एक 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सेजल नोनिया उम्र लगभग 23 वर्ष पिछले करीब तीन माह से वार्ड निवासी मीना यादव के मकान में किराये से रह रही थी तथा एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि बीती रात वह ड्यूटी समाप्त कर अपने कमरे पर लौटी थी। आज सुबह जब मकान मालिक एवं पड़ोसियों ने पानी भरने के लिए आवाज लगाई तो काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।