अंधी हत्या का खुलासा: अवैध संबंध के चक्कर में गवाई जान

दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के कारण कतकू की गई जान

(सतीश तिवारी)
ब्यौहारी। थाना क्षेत्र अंतर्गत रसपुर निवासी रमेश कोल ने थाना में 17 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई कतकू कोल की नग्न अवस्था में झापर नदी के किनारे शंकरिया घाट पर शव पड़ा है। जानकारी के बाद पुलिस मर्ग कायम कर धारा 174 कायम कर जांच में लिया। जांच के बाद पुलिस ने उक्त मर्ग को धारा 302 के तहत कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मृतक कतकू कोल उर्फ कल्लू कोल के द्वारा प्रयुक्त किये जा रहे मोबाइल की सीडीआर से अंतिम समय में मृतक को छोटू उर्फ रामावतार कोल, बबलू कोल उर्फ छोटेलाल कोल निवासी रसपुर में संदेह होने से पूछताछ की गई।
संदेही निकला हत्यारा
19 नवम्बर को संदेही छोटू उर्फ रामावतार कोल से गहन पूछताछ की गई, उसके बाद संदेही ने मृतक कतकू कोल उर्फ कल्लू कोल के हत्या के संबंध में खुलासा करते हुए बताया कि करीब 1 वर्ष से मृतक कतकू कोल संदेही रामावतार कोल की पत्नी से बातचीत, हंसी मजाक करना एवं घर आना-जाना करता था, जिससे छोटू कोल अपनी पत्नी व मृतक कतकू को अवगत कराया था, 16 अक्टूबर को मृतक कतकू, बबलू उर्फ छोटेलाल व आरोपी छोटू उर्फ रामावतार ग्राम झरौसी में सम्पति कोल के घर रात लगभग 8 बजे शराब पीने के बाद वापस अपने-अपने घर चले गये।
डंडे से मुंह पर किया वार
घटना की रात मृतक कतकू ने रामावतार के मोबाइल में फोन लगाया, जिसे उसकी पत्नी ने उठाया और दोनों में बात होने के बाद उसके घर के सामने अरहर वाले खेत में दोनों मिले, इसी बीच पत्नी के साथ घर में सोया उसका तीन साल का बच्चा रोने लगा, जिससे आरोपी छोटू कोल की नींद खुली तो देखा कि पत्नी नहीं है। आरोपी छोटू को पूर्व से शंका होने के कारण वह डण्डा व टार्च लेकर खेत की तरफ निकला, जो मृतक कतकू को संदिग्ध अवस्था में उसके पत्नी के साथ में मिला। आरोपी छोटू ने मृतक कतकू के मुंह में तीन-चार डण्डे मारा, जिससे मृतक वहीं गिर गया, मृतक का शरीर हिल डुल नहीं रहा था।
आरोपी की पत्नी ने भी दिया साथ
आरोपी छोटू उर्फ रामावतार की पत्नी ने बोला दोनों लोग यहां से इसे दूर फेंक दें, नहीं तो फंस जायेंगे, आरोपी छोटू ने मृतक कतकू को पीठ में उठाया तथा पत्नी पैर तरफ पकड़कर झापर नदी के पास एक मेढ़ में पटक कर खीचा और उसके पहने कपड़ा उसके पास रखकर मोबाइल वहीं फेंक दिया, उक्त घटना में स्वीकारोक्ती आरोपी छोटू उर्फ रामावतार कोल, राजकली कोल ने स्वीकार किया ,पुलिस ने धारा 302, 201, 34 ता.हि. में दण्डनीय पाये जाने से गिरफ्तार किया, आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त डण्डा व खून लगी बनियान जब्त कर ली गई है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती उमाकांती आर्माे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के द्वारा विवेचना साइबर सेल की टीम प्रशांत सोनी, राजकुमार, सत्यप्रकाश मिश्रा व स्वतंत्र सिंह व थाना स्टाफ उपनिरीक्षक सुंदर लाल तिवारी, उदयभान मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक जी.डी.तिवारी, आरक्षक संजय द्विवेदी, दिनेश शुक्ला, नारेन्द्र उपाध्याय, सुरभी उर्मलिया के द्वारा अंधेकत्ल का पर्दाफास किया, पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के लिए नगद इनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

You may have missed