उभयलिंगी व्यक्ति पहचान-प्रमाण पत्र के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन*

0

मो शाकिब खान

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 मार्च 2026/ केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का अपनी पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए उभयलिंगी व्यक्ति, तृतीय लिंग वर्ग समुदाय के व्यक्ति अपना पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र बनाने के लिए वेबसाईटhttps://transgender.dosje.gov.in/Admin में आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन समाज कल्याण विभाग जिला गौरेला पेड्रा मरवाही में भी सकते हैं। उभयलिंगी व्यक्तियो का पहचान पत्र, प्रमाण पत्र समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क जारी किया जाता हैं। यदि किसी उभयलिंगी व्यक्ति को उक्त वेबसाईट में आवेदन करने मे किसी तरह की जानकारी की आवश्यकता हैं तो वे कार्यालय के विकम कोल मो.न. 6262258245 और प्रभारी सहायक संचालक सुरेश कुमार भारती मो.न. 8109851963 से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालयील समय में जिला कार्यालय सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गुरूकुल के सामने गौरेला में संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed