एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गाँधी की 102 वी जयंती
एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गाँधी की 102 वी जयंती
शहडोल।आज एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय इंदिरा गाँधी कन्या महाविद्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी जी जिन्हें आयरन लेडी के नाम से भी संबोधित किया जाता है की 102वीं जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ती पर माल्यार्पण किया गया एवं इंदिरा गाँधी जी के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात युवा कांग्रेस कार्यालय शहडोल में श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की तस्वीर में माल्यार्पण कर मिष्ठान्न वितरण किया गया।इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय अवस्थी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा, एन एस यू आई प्रदेश महासचिव सुमित गुप्ता, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल महामंत्री पीयूष शुक्ला, पार्षद प्रभात पाण्डेय,युवा काँग्रेस विधान सभा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा नित्तू, एन एस यू आई जिला समन्वयक आशीष तिवारी, एन एस यू आई शोभित द्विवेदी,आशीष तिवारी, सोमित मोहन पाठक, सौरभ तिवारी, प्रमोद, सत्यम, विपिन, युवराज, मयंक, रिषभ, विकास, शुभम्, अस्मित, अमन,प्रिंस हजारो की संख्या में काँग्रेसजन एवं छात्र व छात्राएँ उपस्थित रहे।