कजलियां विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया था युवक, जान जोखिम में डाल पुलिस ने बचाई जान

0

(शुभम तिवारी-8770354184)

उमरिया। बीते दिनों तालाब में कजलियां विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने खुद की जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में कूद गए और डूब रहे युवक की जान बचा ली। जिले के पाली थाना अंतर्गत हरिहर दरवार के समीप सगरा तालाब में 16 अगस्त को कजलियां विसर्जन का पर्व चल रहा था, तभी विसर्जन के समय नरोत्तम सिंह पिता भगवान ङ्क्षसह उम्र 40 वर्ष तालाब में डूबने लगा, घटना के दौरान निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विसर्जन व्यवस्था हेतु ड्यूटी में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक शशि कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक शिवपाल सिंह तोमर, संदीप शुक्ला, आरक्षक अभिषेक शर्मा, सैयद मिराज अली, देवदत्त वर्मा, महिला आरक्षक ममता किराड़े की तैनाती की गई थी इस दौरान पुलिस कर्मियों की नजर पानी में डूब रहे नरोत्तम पर पड़ी जिस पर प्रधान आरक्षक शिवपाल सिंह तोमर ने तत्परता दिखाते हुए खुद की जान की परवाह किए बिना तालाब में कूद गया और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे नरोत्तम को पानी से बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। घटना के दौरान शिवपाल ने सगरा तालाब के किनारे खड़ी नाव को खुद के कंधो पर उठाकर तालाब में ले गया और उसमें युवक को बिठाकर पानी से बाहर निकालने को साहसी कार्य किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed