केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का सरपंच संघो के द्वारा बदरा पंचायत मे किया गया भव्य स्वागत

आकाश गुप्ता रिपोर्टर
अनूपपुर। जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत बदरा मे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का अनूपपुर जनपद के सरपंच संघ के सरपंचों के द्वारा ग्राम पंचायत बदरा मे भव्य स्वागत किया गया केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता मौजूद रहे सरपंच संघ के अध्यक्ष बदरा सरपंच के द्वारा केंद्रीय मंत्री को फूल माला तथा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया साथ ही जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हुए सरपंचों के द्वारा केंद्रीय मंत्री का फूल माला के साथ स्वागत किए।

केंद्रीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों सिखाएं कार्य के गुण – केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बदरा ग्राम पंचायत मे सरपंचों को ग्राम विकास के लिए प्रेरणा दिया गया जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण विद्यालय भवन के साथ बाउंड्री निर्माण सहित ग्राम पंचायतों को किस प्रकार से विस्तार किया जाए इसके बारे में सुझाव दिये साथ ही सरपंचों ने मनरेगा पर ऑनलाइन हाजरी को लेकर आपत्ति जताई तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसको अभी सरकार के द्वारा ट्रायल में लिया गया है आप लोग अपना विचार तथा सुझाव के आधार पर इस पर सुधार निश्चित ही किया जाएगा।
ये रहे मौजूद- केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता, कोतमा जनपद अध्यक्ष जीवन सिंह, बदरा सरपंच शिवभान सिंह ,दारसागर सरपंच पाल सिंह, बाडीखाड सरपंच रामखेलावन,सोहीबेल्हा सरपंच सीताराम सिंह, चोढी सरपंच धरम सिंह, पकरिहा सरपंच संतोष सिंह,पयारी नंबर 2 सरपंच मालाजमुना सिंह, जनपद सदस्य महेंद्र पनिका भाजपा नेता बिलाल अहमद विनोद तिवारी शिवकुमार(महाकाल) सरपंच संघ मीडिया प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।