कोतमा में किया गया निशुल्क मेगा आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 731 मरीजों का किया इलाज

0

 

आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाइयों से 731 मरीजों का किया इलाज

कोतमा। आयुष विभाग द्वारा कोतमा नगर पालिका अंतर्गत रविवार को निशुल्क मेगा आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोतमा विधानसभा के साथ-साथ अनूपपुर के विशिष्ट आयुष विभाग के डॉक्टरों के माध्यम से लोगों का उपचार आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक तरीके से किया गया । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं आयुष विभाग के मंत्री रामकिशोर कावरे के निर्देशानुसार 5 फरवरी को संत रविदास जयंती के उपलक्ष में शासकीय होम्योपैथिक औषधालय कोतमा में आयुष मेगा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर आयोजन के दौरान 731 रोगियों की निरीक्षण एवं उपचार किया गया जिसमें चर्म रोग कुष्ठ रोग, मधुमेह के साथ-साथ दर्जनों अन्य प्रकार की बीमारियों का भी इलाज आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयों से किया गया। आयुष मेगा शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बृजेश गौतम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मौजूद थे। जिनके द्वारा भगवान धन्वंतरी के सामने दीप प्रज्वलित कर मेगा शिविर के आयोजन का शुभारंभ किया जिसके बाद विभाग के मंच से प्रत्येक जनप्रतिनिधि का स्वागत वंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मरीजों के आगमन से डॉक्टरों द्वारा दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के साथ कोतमा नगर पालिका के पार्षद अभिषेक सराफ, दीपू सोनी,मोहम्मद मुफीद, मोहम्मद अल्ताफ, राजेंद्र सोनी, कैलाश जैन, संगीता सोनी, प्रदीप सोनी, मनोज सोनी, प्रभात मिश्रा, दीपक यादव अतुल व्यवहार, आदि जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। मेगा शिविर के आयोजन में सैकड़ों मरीजों ने अपनी समस्याएं डॉक्टरों के सामने रखी जिनका इलाज आयुष विभाग के डॉक्टर द्वारा किया गया वहीं मरीजों ने आयुष विभाग के इस कार्यक्रम को लेकर आभार प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *