राफेल में कांग्रेस हुई फेल राहुल गांधी जनता से माफी मांगे

अजय नामदेव -7610528622
भाजपा ने किया राहुल गांधी के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन 
अनूपपुर। कांग्रेस का झूठ ज्यादा दिनों तक धरातल पर कभी भी टिक नहीं पाया है वह चाहे कोई भी मामला हो हर मामले में मुंह की खाने के बाद भी कांग्रेस के नेता भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर समय-समय पर पार्टी को तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का कुचक्र रचते रहते हैं, लेकिन उनकी हर रणनीति फेल उसी तरीके से हो जाती है जैसे रफेल में एक बार फिर से कांग्रेश फेल हो गई। रफेल मामले में कोर्ट के निर्णय के उपरांत भारतीय जनता पार्टी ने जिले के विभिन्न मंडलों में विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी सोनिया गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की  है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय तथा बिजुरी कोतमा एवं समस्त मंडलों में  प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की इस दौरान जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम ने कहा कि कोर्ट ने राफेल के मामले में मोदी  के पक्ष में निर्णय सुनाया है और उन पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है वहीं राहुल गांधी को भी निर्देश दिया है कि वह अपने भाषणों में इस तरह के आरोप ना लगाएं, उन्होंने कहा कि इसके बाद राहुल गांधी व सोनिया गांधी और कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगना चाहिए। श्री गौतम ने कहा कि कोर्ट के फैसले को पूरे देश ने देखा सुना जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। इसके बाद कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगना चाहिए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ पर आधारित एक पार्टी है जो जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है प्रदेश में भी उन्होंने किसान कर्ज माफी जैसे मुद्दे पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। अनूपपुर नगर मंडल में अध्यक्ष शिवरतन वर्मा तथा बिजुरी मंडल में अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

error: Content is protected !!