विकास के मुद्दे लेकर भाजपा और कांग्रेस के समक्ष खड़ा हुआ तीसरा मोर्चा भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी

0

विकास के मुद्दे लेकर भाजपा और कांग्रेस के समक्ष तीसरा मोर्चा बनेगा भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी

कोतमा। कोतमा विधानसभा के साथ-साथ मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश को गर्त में धकेलने और आर्थिक रूप से पिछड़ करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के ऊपर भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया है। बीएसकेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से मध्य प्रदेश में किए गए शासन का हिसाब मांग रही है मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं जनता 20 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश को भूली नहीं है खराब सड़के लाइट की समस्या से मुक्ति के लिए जनता जनार्दन बीजेपी को चुना और उसने भी पूरे प्रदेश को लूटा है। भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार में पिछले पांच वर्ष में जनता ने कांग्रेस पार्टी को भी मौका दिया और भारतीय जनता पार्टी को भी मौका दिया लेकिन दोनों पार्टियों ने मिलकर मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार युवाओं को बेरोजगार और व्यापम घोटाला पटवारी घोटाले जैसे बड़े-बड़े घोटाले को अंजाम दिया है दोनों ही पार्टियों ने मध्य प्रदेश का बंटाधार किया है इसलिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक महोदय ने जनता को दोनों पार्टी से निजात दिलाने के लिए नई पार्टी का गठन कर उसे मध्य प्रदेश की जनता के बीच लाया है ताकि मध्य प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसने की लाचारी, मजदूरों की बेगारी से दूर करने के लिए मजबूत तीसरा मोर्चा खड़ा किया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि हम मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़कर इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को पटकनी देते हुए जनता के समक्ष एक नया विकल्प तैयार करेंगे जो की पार्टी एकजुट होकर जनता की सेवा और भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे आंदोलन कर मध्य प्रदेश को सही विकास के आयाम प्रदर्शित करेगी।

सुधाकर द्विवेदी होंगे कोतमा विधानसभा के प्रत्याशी

कोतमा विधानसभा सीट में कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए राष्ट्रीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी से सुधाकर प्रसाद द्विवेदी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, सुधाकर प्रसाद द्विवेदी ब्राह्मण और ओबीसी पर अच्छी पकड़ रखते हैं इसके साथ ही विगत कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी एवं जनजाति के बीच रहकर उनकी सेवा की है, शासकीय कर्मचारी रहते हुए आदिवासी क्षेत्रों में सेवा का कार्य लगातार 40 वर्षों से किया है, अब जब क्षेत्र में भ्रष्टाचार बेरोजगारी और विकास को लेकर पिछड़ता चला जा रहा है तो सुधाकर प्रसाद द्विवेदी द्वारा राष्ट्रीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के साथ मिलकर जनता को भ्रष्टाचार बेरोजगारी और रुके हुए विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ने वाले हैं और जनता को उक्त मुद्दों से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयासरत है।

भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने शपथ पत्र किया घोषित

भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने अपना शपथ पत्र और घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने स्पष्ट उल्लेख किया है कि किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति या छवि वाले लोगों को पार्टी टिकट नहीं देगी शिक्षित व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाएगा यूनिवर्सिटी में समय के साथ परीक्षा पूर्ण की जाएगी वहीं सरकारी नौकरियों को निशुल्क नौकरियां किया जाएगी, पत्रकारों को स्वतंत्र पत्रकारिता करने का आजादी दी जाएगी साथ में उनका सुरक्षा भी प्रदान किया जाएगा, इसके साथ-साथ 16 बिंदुओं पर अपनी घोषणा पत्र जारी किया है। इस बार पार्टी 230 सीटों पर तीसरा मोर्चा बनाकर कांग्रेस और भाजपा के समक्ष चुनौती बनकर खड़ी होगी।

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed