सौ फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ा युवक, शास्त्री ब्रिज पर लंबा जाम 

सोमवार दोपहर शास्त्री ब्रिज पर हुई घटना
इंदौर । सोमवार दोपहर रीगल तिराहे के पास शास्त्री ब्रिज पर उस समय लोगों की भीड़ लग गई जब उन्होंने वहां लगे 100 फीट ऊंचे होर्डिंग पर एक युवक को चढ़े देखा।कुछ देर बाद पुलिस के साथ ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास प्रारंभ किया गया। युवक होर्डिंग के एंगल पर चढ़कर बैठ था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह आत्महत्या करना चाह रहा है। यह देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।क्रेन में सवार होकर कुछ लोग होर्डिंग तक पहुंचे और युवक को समझाइश दी गई। समझाइश के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। खबर लिखे जाने तक युवक को उतारने का प्रयास जारी था।
पुलिस और बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही शास्त्री ब्रिज पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पूरे ब्रिज पर यातायात अवरुद्ध हो गया। भीड़ नीचे से आवाज देकर युवक से उतरने का कह रही थी लेकिन युवक पर उनकी बातों का कोई असर नहीं हो रहा था।

You may have missed

error: Content is protected !!