गांधी सप्ताह के तर्ज पर कांग्रेसियो ने आयोजित की आम सभा

0

शहडोल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती को जिला कांग्रेस ने गांधी सप्ताह के रुप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जिसका विधिवत समापन आज गांधी स्मृति सभा के रूप में आम सभा आयोजित कर किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में गांधी सप्ताह के समापन पर आयोजित आमसभा कलेक्ट्रेट के सामने जयस्तंभ चौक पर रखी गई थी।
जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।
जहां मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुंनदे लाल सिंह लाल सिंह जी उपस्थित रहे जिनके मुख्य अतिथि कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ।


समापन अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गई जहां इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह सहित मंचासीन कांग्रेसजनों द्वारा गांधी जी के उद्देश्यों को उनके बताए मार्ग दर्शन को आत्मसात करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया गांधीजी के उद्देश्य पर आत्मसात करने की समस्त कांग्रेस जनों से आग्रह किया गया तथा उनके बलिदान देश के लिए उनके योगदान को लेकर कांग्रेसजनों ने अपनी बात रखी इस अवसर पर विधायक फुन्दे लाल सिंह जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव कुमार नामदेव राकेश कटारे ,पूर्व विधायक कमला सिंह, रामपाल सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गा यादव, ब्लॉक कांग्रेस सोहागपुर के अध्यक्ष राजेश सोंधिया, नेता प्रतिपक्ष इसाक खान, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महमूद अहमद,
नगर पालिका धनपुरी के अध्यक्ष मुबारक मास्टर एडवोकेट ओम प्रकाश पांडे जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली खिरोधर सोंधिया कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह विनोद पाठक जनपद पंचायत बुढार के अध्यक्ष ललन सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह सिंगर विद्या भूषण द्विवेदी ,प्रेम धारी सिंह नरेंद्र सिंह विकास मिश्रा शेषनारायण कंवर, राजेश शुक्ला विनोद ताम्रकार कांग्रेस नेत्री सीमा सिंह उमा धुर्वे संध्या सिंह रेणुका शुक्ला जरीना खातून पार्षद पूर्णेन्दु मिश्रा दानिश अहमद समीर खान घनश्याम जयसवाल राम निहोर राव आनंद बहादुर सिंह अब्बास खान अंकित सिंह जहीर बॉक्स अनिल मिश्रा बिन्नू प्यासी अनिल पटेल ओम प्रकाश पांडे मंडला अध्यक्ष राजेश तिवारी , पंकज सिंह सुफियान खान शिव शंकर शुक्ला समीर खान बंटी संजीव निगम सुनील मिहानी साबरा बेगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गांधी सप्ताह के समापन के बाद कांग्रेसजनों द्वारा स्थानीय मामले को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह जी एवं विधायक फुंन्दे लाल जी के नेतृत्व में सौंपा गया।


कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन में यह उल्लेख किया गया कि पुरानी बस्ती रेलवे अंडर ब्रिज के समीप बरसों से बसें कई परिवारों को बेदखल करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा उन्हें नोटिस सौंपी गई है जबकि जिन लोगों को नोटिस रेल प्रशासन ने बेदखल करने के लिए सौंपा है वह कई वर्षों से मकान बनाकर यहां बसे हुए हैं जिला कांग्रेस द्वारा यह मांग की गई कि जो लोग मकान बनाकर रह रहे हैं उन्हें किसी भी सूरत में वहां से ना हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!