दर्जनों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की टीम सहित 7 हजार पुलिस ढूंढ रही विकास दुबे को

0

 

कानपुर। मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मी की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा निर्देश के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया है जहा उन्होंने पुलिस की चूक माना है लखनऊ से कानपुर देहात पहुंचे प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर पुलिस से मुखबरी हुई या किसी ने की पुलिस की मुखबिर इस मामले में जांच की जा रही है घटना के बाद कानपुर पुलिस ने शहर से गुजरने वाली सभी सड़कों ,ढाबों चेकपोस्ट पर पुलिस की व्यवस्था लगा दी गई है जहां 7000 की संख्या में पुलिसकर्मी की टीम रात के 2 बजे से ही विकास दुबे की तलाश में जुटी हुई है विकास दुबे और उनके साथियों की तलाश में दर्जनों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें ठोकिया और ददुआ गैंग का एनकाउंटर करने वाले अफसर भी शामिल हैं कानपुर पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है कानपुर मंडल ,कानपुर देहात, कन्नौज ,फर्रुखाबाद, इटावा औरैया जाने वाले सभी रास्तो को सील कर दिया गया है तलाश में जुटी पुलिस को सुबह सूचना मिली थी पास के गांव में 2 किलोमीटर की दूरी पर कुछ बदमाश छुपे हुए हैं जहां पुलिस गई वहां भी फायरिंग शुरू हो गई जहां मुठभेड़ में विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पांडे और उसका साथी अतुल दुबे ढेर हुआ हालांकि इस दौरान 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिसमें तीन बदमाश फरार हो गए बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के ऊपर 60 गंभीर मामले दर्ज है ।अभी हाल में ही राहुल नाम के लड़के ने नामजद रिपोर्ट में हत्या के प्रयास के लिए दर्ज कराया जहां इसकी तलाश में पुलिस भी बिकरु गांव पहुंची जहां पहले से ही इन्हें पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी पुलिस वाले सम्हल ही पाते की छतों से गोली ,बमबारी की बौछार होने लगी जिसमे 1 डीएसपी सहित 8 जवान शहीद हो गए।

राजनीति पकड़ रही मजबूत
गैंगेस्टर विकास दुबे की पैठ हर राजनीतिक दल में बनी हुई थी इसी वजह से आज तक उसे नहीं पकड़ा गया विकास दुबे कई राजनीतिक दलों में भी रहा है। विकास दुबे ने पंचायत और निकाय चुनाव में कई नेताओं के लिए काम किया और उसके संबंध प्रदेश की सभी प्रमुख पार्टियों से हो गए थे जहां 2001 में विकास दुबे ने बीजेपी सरकार के राज्य मंत्री संतोष शुक्ला को थाने के अंदर घुस कर भून डाला था।इस हाई प्रोफ़ाइल मर्डर के बाद सरेंडर कर कुछ माह बाद जमानत पर शिवली का डॉन ने विकास दुबे बाहर आ गया।लिहाजा विकास दुबे की तलाश में कानपुर पुलिस चप्पे-चप्पे को खंगाल रही है जिले के बॉर्डर को सील कर दिया गया है सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!