राज्योत्सव में जिला पंचायत एवं आदिवासी विकास विभाग के स्टॉल को संयुक्त रूप से मिला प्रथम स्थान

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 04 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विगत 2 नवंबर को गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों ने विकास पर आधारित स्टॉल लगाए।

इन स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपाची सहित विशिष्ट अतिथियों के साथ विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। अतिथियों ने स्टॉलों में प्रदर्शित योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

 

निर्णायक समिति के मूल्यांकन के आधार पर जिला पंचायत एवं आदिवासी विकास विभाग के स्टॉल को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जल संसाधन विभाग के स्टॉल को संयुक्त रूप से द्वितीय और राजस्व विभाग एवं आयुष विभाग के स्टॉल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से राज्योत्सव में पहुंचे नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed