हत्या में इस्तेमाल चाकू उपलब्ध कराने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, एनकेजे पुलिस ने भेजा जेल

0

हत्या में इस्तेमाल चाकू उपलब्ध कराने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, एनकेजे पुलिस ने भेजा जेल
कटनी।। थाना एनकेजे पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर हत्या की वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू की व्यवस्था कराने का आरोप है। थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माखन निषाद 25 वर्ष निवासी छोटी खिरहनी, थाना एनकेजे को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना एनकेजे क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित काली मंदिर के पास हुए प्रदीप साहू हत्याकांड में मृतक को फोन कर प्रेमनगर स्थित एक मकान में शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर बुलाया गया था, जहां पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना एनकेजे में अपराध क्रमांक 203/26 के तहत हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान सामने आया कि घटना में प्रयुक्त चाकू उपलब्ध कराने में माखन निषाद की भूमिका थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सहपाल परतेती, आरक्षक अर्पित पटेल एवं आरक्षक अनिल गौतम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed