जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहित

0

जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहित

कटनी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शनिवार को जिला चिकित्सालय कटनी में आयोजित रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। इस रक्तदान शिविर में समाज के सभी वर्गों के लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, नागरिक और शासकीय कर्मियों ने सहभागिता निभाई। शिविर में विधायक मुडवारा संदीप जायसवाल और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *