गायों में फैल रहे लम्पी वायरस से बचने के समुचित प्रयसो हेतु युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कलेक्टर को पत्र
गायों में फैल रहे लम्पी वायरस से बचने के समुचित प्रयसो हेतु युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कलेक्टर को पत्र

कटनी ॥ देश भर में गौमाता में फैल रहे लम्पी वायरस के मामलों में तेज़ी को गम्भीरता से लेते हुए ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशू ने ज़िला कलेक्टर कटनी से वाइरस से गायों को बचाने समुचित प्रयास करने हेतु पत्र के माध्यम से माँग की है।जानकारी देते हुए अंशू मिश्रा ने बताया की वैश्विक स्तर पर लम्पी वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है,ऐसी स्थिति में पूर्व तैयारियों से ही गौ माता को बचाया जा सकता है।ज़िला प्रशासन को आवारा घूम रहे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रख कर समय समय पर उनकी जाँच इत्यादि की व्यवस्था कराना चाहिए,गौ शालाओं को भी संक्रमण से बचाने हेतु उचित व्यवस्थें करनी चाहिए।मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस प्रकार गौशलाए बनवाई थी,उसी प्रकार निर्माण कराकर युद्ध स्तर पर गौ माता को सुरक्षित करने का बीड़ा सरकार को उठाना चाहिए।उन्होंने बताया कि कटनी में अनेको गौ सेवा समितियाँ है,उनकी मदत से इस मुहीम को बल प्रदान किया जा सकता है।ज़िले में युवा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता भी इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।