शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो 70 वर्षीय दादी से मारपीट, कलयुगी नाती गिरफ्तार

0

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो 70 वर्षीय दादी से मारपीट, कलयुगी नाती गिरफ्तार
कटनी। वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पुलिस की तत्परता सामने आई है। उमरियापान थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही 70 वर्षीय दादी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी नाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 जून 2026 को चैती बाई (70 वर्ष), निवासी उमरियापान ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनका नाती करिया उर्फ परदेशी कोल उनसे शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने घर बेचने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी वृद्ध दादी के साथ मारपीट कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उमरियापान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी करिया उर्फ परदेशी कोल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/2026 दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 119(1) एवं 351(3) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय ढीमरखेड़ा के समक्ष पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र जायसवाल, उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, अजय तिवारी, आरक्षक नीलेश पटेल, मोहन मुबेल एवं समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed