नगर की सफाई व्यवस्था, संक्रमित बीमारियों से बचाव हेतु किया जा रहा कीटनाशक दवा का छिड़काव
नगर की सफाई व्यवस्था, संक्रमित बीमारियों से बचाव हेतु किया जा रहा कीटनाशक दवा का छिड़काव

कटनी॥ नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु महापौर एवं निगमायुक्त के निर्देश पर रोजाना दो शिफ्ट में नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही संक्रमित बीमारियों से बचाव हेतु दो परियों में कीटनाशक दवा के छिडकाव एवं आवारा मवेशियों को पकड़नें की कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी नें बताया कि नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु नगर के मुख्य मार्गो के डिवाइडर, डस्टबिन, कचरे के विभिन्न प्वाइंटों की सफाई के साथ ही नगर के विभिन्न वार्डो से डोर टू डोर कचरे के संग्रहण कर संग्रहित कचरे को प्लांट भेजनें की कार्यवाही की गई।नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो एवं रहवासी स्थलों पन्ना मोड, बस स्टैंड, नदी पार मुख्य मार्ग, मिशन चौक, सिटी कोतवाली मेन मार्ग एवं कोतवाली परिसर, झंडा बाजार, सुभाष चौक, स्टेशन रोड मुख्य मार्ग, बरगवां मुख्य मार्ग, गायत्री नगर, खिरहनी ओव्हर ब्रिज से दुर्गा चौक मुख्य मार्ग, भटटा मोहल्ला, वार्ड क्र. 10 नई बस्ती, वार्ड क्र. 17 मुख्य मार्ग, वार्ड क्र. 23 मेन रोड, वार्ड क्र. 23 रूई बाजार, वार्ड क्र. 28 हाउसिंग बोर्ड ग्राउण्ड में घास कटिंग, वार्ड क्र. 29 बी.एस.एन.एल कार्यालय मार्ग सहित उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर के विभिन्न स्थलों में सफाई का कार्य कराया गया। मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर के विभिन्न वार्डो में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाकर डेंगू मलेरिया के लार्वा के विनिष्टिकरण हेतु नागरिकों के घरों में संपर्क किया जाकर कूलर के पानी को खाली किये जानें एवं छतों में पानी एकत्रित न होनें की अपील की गई। नगर की टायर दुकानों का निरीक्षण किया जाकर टायरों के आसपास कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाकर टयरों में पानी एकत्रित न होने देने के निर्देश प्रदान किए गए। नगर के विभिन्न स्थलों के नाले नालियों से सुचारू पानी की निकासी हेतु वार्ड क्र. 3 स्थित गल्ला मंडी रोड में जलभराव की निकासी एवं पहरूआ बस्ती में नाली के किनारे की झाडियों की कटाई एवं सफाई, वार्ड क्र. 7 गौतम गली, वार्ड क्र. 8 घंटाघर मुख्य मार्ग एवं रावत गली, वार्ड क्र. 9 की विभिन्न गलियों, वार्ड क्र. 21 अंबेडकर वार्ड गायत्री शुक्ला मोहल्ला नगर एवं सोनी का बगीचा, वार्ड क्र. 23 मोर गली एवं गौर भवन के आगे की नाली, वार्ड क्र. 32 पार्षद जी के निवास के सामने, वार्ड क्र. 42 मानसरोवर कॉलोनी के सीवर लाइन की सफाई, वार्ड क्र. 45 साईं मंदिर के पीछे एवं चौधरी मोहल्ला सहित नगर के अन्य स्थलों के नाले-नालियों की सफाई की जाकर अपशिष्ट की सफाई का कार्य कराया गया।