…तो स्थानीय भाजपा नेताओं का नहीं था जनाधार!

0

दूसरे वार्ड के पार्षद को टिकट देकर वार्ड नंबर 19 में जीत की तैयारी

शहडोल। बीते दिनों भाजपा-कांग्रेस में हुए टिकट बंटवारे को लेकर दो ही दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में आक्रोष अंदर ही अंदर अपने ही पार्टी के प्रत्याशी के लिए घातक होगा, भाजपा ने तो पिछले चुनाव में अपने ही प्रत्याशी को हराने वाले कार्यकर्ता को टिकट देकर उसे जो परितोषक दिया है, यह अब उनके लिए गले की हड्डी बन चुका है। चर्चा है कि वार्ड नंबर 19 में भाजपा के कोई भी कार्यकर्ता में इतनी काबीलियत नहीं थी कि वह वार्ड नंबर 19 से चुनाव निकाल सके, हालाकि वार्ड नंबर 19 से अरूण वर्मा भाजपा बूथ अध्यक्ष, प्रकाश मिश्रा वार्ड अध्यक्ष भाजपा, विनय केवट जिला भाजपा मीडिया प्रभारी, सिल्लू रजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, निर्दलीय चुनाव लडक़र जीतने वाली पूर्व पार्षद अंजना सिंह ने टिकट की दावेदारी की थी, संभवत: टिकट बंटवारे में यह बात सामने आई कि वार्ड नंबर 19 के किसी कार्यकर्ता का इतना जनाधार नहीं है कि वह चुनाव जीत सके, इसलिए भाजपा ने पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली को पटखनी देने वाले गोपाल रत्नम को वार्ड नंबर 19 से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया।
विकास इतना की मिली टिकट
बीती पंचवर्षीय कैसी गुजरी यह किसी से छुपी नहीं है, शहर का कितना विकास हुआ, यह किसी से भी पूछा जा सकता है, लेकिन भाजपा टिकट बंटवारे में वार्ड नंबर 19 के प्रत्याशी गोपाल रत्नम के बीते पांच वर्ष के कार्यकाल को देखा जाये तो, वार्ड नंबर 10/13 में विकास की ऐसी गंगा बहाई की टिकट बंटवारे में वार्ड नंबर 19 के कार्यकर्ता पिछड़ गये, हर वार्ड में साफ-सफाई, पानी, सडक़, नाली यहां तक की पीएम आवास का ढोल ऐसा पीटा जा रहा है कि अब गु्रप में लोग लिख रहे हैं कि आपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड बना दिया, इसके बाद भी आपका विरोध हो रहा है, लेकिन नेताजी ने पिछली बार चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता प्रवीण शर्मा डोली को पटखनी देने के बाद इस चुनाव में इतने उत्साही है कि उन्हें अपनी जीत साफ दिखाई दे रही है।
कार्यकर्ता नहीं कर रहे प्रचार
वार्ड नंबर 19 से इस बार अरूण वर्मा भाजपा बूथ अध्यक्ष, सिल्लू रजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निर्दलीय मैदान में है। चर्चा है कि पिछली पंचवर्षीय भी वार्ड नंबर 10/13 से गोपाल रत्नम ने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नही दी और वह निर्दलीय मैदान में कूद पड़े, चर्चा है कि इस बार उन्हें टिकट दिलाने में अनुपम अनुराग अवस्थी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2 बार जिलाध्यक्ष पूरा प्रयास किया, हालाकि पिछली बार भी उन्होंने खुलकर अपने ही पार्टी के नेता को पटखनी दिलवाई थी, लेकिन संगठन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, इस बार वार्ड के विकास के चलते और वार्ड नंबर 19 के भाजपा कार्यकर्ताओं का जनाधार न होने के चलते गोपाल रत्नम को टिकट दी गई है, हालाकि वार्डवासियों ने बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा के नारे लगाकर इसका विरोध किया है। चर्चा है कि इस बार वार्ड नंबर 19 में भाजपा आ जाती है तो, इससे साफ हो जायेगा कि वार्ड के भाजपा नेताओं का जनाधार नहीं था, इसलिए दूसरे वार्ड के व्यक्ति को टिकट दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed