मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम का ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लोगों को लाभ मिले, अभियान का यही उद्देश्य- कलेक्टर श्री मिश्रा स्वच्छता में नगर को अग्रणी बनाने का सब मिलकर लें संकल्प- महापौर श्रीमति सूरी विधायक संदीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को किया लाभ का वितरण
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम का ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन
शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लोगों को लाभ मिले, अभियान का यही उद्देश्य- कलेक्टर श्री मिश्रा
स्वच्छता में नगर को अग्रणी बनाने का सब मिलकर लें संकल्प- महापौर श्रीमति सूरी
विधायक संदीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को किया लाभ का वितरण

कटनी॥ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का जिले में समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। नगर निगम द्वारा बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर व कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन सेर्वा अिभयान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को शत प्रतिशत मिले। इसके लिए जिले भर में पहले सर्वे का कार्य कराया जा रहा है और उसके बाद पात्र पाए गए व्यक्तियों को शिविरों के माध्यम से लाभ दिलाया जाएगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, अटल बीमा, सुकन्या योजना से भी लोगों से जुड़ने का आग्रह किया। महापौर श्रीमति सूरी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान में शासन की सभी योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नगर निगम के अधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए और प्रयास किए जाने चाहिए। महापौर ने लोगों से कहा कि स्वच्छ अमृत अभियान भी प्रारंभ हो रहा है और हमारा नगर स्वच्छता में अग्रणी बने, इसके लिए सभी मिलकर कार्य करने का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान श्योपुर में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
हितग्राहियों को किया गया लाभ का वितरण
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक, महापौर सहित कलेक्टर ने संबल योजना, दिव्यांगों को उपकरण, पीएम स्वनिधि, उज्जवला योजना, पात्रता पर्ची, पेंशन योजना, एनयूएलएम योजना के ट्रेनिंग कार्यक्रम के प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को अतिथियों ने लाभांवित किया। इस दौरान एमआई सदस्य बीना संजीव बनर्जी, अवकाश जायसवाल, डॉ. रमेश सोनी, पार्षद जयनारायण निषाद, शिब्बू साहू, सरला मिश्रा, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे, नगर निगम पार्षद सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे।