जंगल में नर कंकाल के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। वन विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंचा अमला शुरू की जांच
जंगल में नर कंकाल के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। वन विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंचा अमला शुरू की जांच

कटनी॥ विजयराघवगढ़ थानान्तर्गत ग्राम चपना-दरौरी के समीप जंगल क्रमांक आरएफ-68 में नर कंकाल के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। खबर से क्षेत्र में दो दिनों से सनसनी का माहौल है। वन विभाग के चौकीदार से सूचना मिलने पर विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल, उपनिरीक्षक विनोदकांत सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की है। टीआई विजय सिंह बघेल ने बताया कि जंगल में नर कंकाल के अवशेष अलग-अलग टुकड़ों में बिखरा पड़ा था, जिसे एकत्र कराया गया। समीप ही शर्ट और पेंट भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्ट्या कंकाल किसी पुरुष का होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर जबलपुर से एफएसएल अधिकारी सुनीता तिवारी भी मौके पर पहुंचीं और हर एक बिंदुओं पर बारीकी से जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने कंकाल तीन-चार महीने पुराना बताया है। कंकाल के टुकड़ों को एकत्र कराने के बाद पुलिस द्वारा पंचनामा आदि की कार्रवाई पूरी करने के साथ ही कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। इस संबंद्ध में विजय सिंह बघेल, टीआई विगढ़का कहना है कि चपना के समीप जंगल में नरकंकाल मिलने की सूचना वन विभाग के चौकीदार द्वारा दी गई थी। कंकाल के पास किसी पुरूष के कपड़े भी मिले हैं। जांच की जा रही है।