कटाये घाट मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

0

कटाये घाट मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न


कटनी ॥ कटाए घाट मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ,निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों कर्मचारियों की आवश्यक बैठक आहूत गई। बैठक के दौरान 8 तारीख को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए मेला 9 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित करने का निर्णय लेकर शोभायात्रा की रूपरेखा निर्धारित की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेकर शीध्रता से कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों हेतु स्थलों के आवंटन निःशुल्क रखने व नियमानुसार प्रकाश व्यवस्था का शुल्क लिये जाने वाहन स्टैंड हेतु टेंडर जारी करने व शुल्क निर्धारित करने, छात्र छात्राओं को लाने व ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाकर कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मेले के आयोजन के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलन, खेल कूद प्रतियोगिता, प्रियदर्शनी पुरस्कार वितरण आदि की तिथि व समय निर्धारित करने के निर्देश पर उपस्थित जनों द्वारा तिथि वार कार्यक्रम तय किया जाकर कंट्रोल रूम हेतु स्थल का चयन किया गया इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु पार्षदों पर सेवा निवृत्त कर्मचारियों की समिति गठित कर उनका सहयोग भी मेले में लिये जानें के निर्देश महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने दिए। बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, रमेश सोनी, अभिषेक ताम्रकार, पार्षद सर्व श्री सिब्बू साहू, शशिकांत तिवारी, सीमा श्रीवास्तव पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, सीमा श्रीवास्तव सहित सेवा निवृत्त प्राचार्य सुश्री राजेन्द्र कौर लांबा सहित निगम के साधूराम स्कूल, ए.रविन्द्र राव स्कूल एवं के.सी.एस स्कूल की प्राचार्या व नगर निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed