दुर्गा महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर दशहरा महोत्सव समिति ने प्रशासन का ध्यान कराया आकृष्ट श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और पंडालों में सुविधाओं को लेकर समय रहते इंतजाम की मांग

0

दुर्गा महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर दशहरा महोत्सव समिति ने प्रशासन का ध्यान कराया आकृष्ट
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और पंडालों में सुविधाओं को लेकर समय रहते इंतजाम की मांग
कटनी। दुर्गा महोत्सव के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लेकर कटनी दशहरा महोत्सव समिति ने प्रशासन को आवेदन सौंपा है। समिति ने शहर के सभी दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कराने की मांग की है।
समिति की ओर से ललित सोनी, अमर ताम्रकार, रौनक खंडेलवाल, संदीप गुप्ता, हितेंद्र स्वर्णकार, मोहन जायसवाल एवं सत्यप्रकाश द्विवेदी (प्रदीप) ने प्रशासन को आवेदन सौंपकर दुर्गा महोत्सव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। समिति ने आवेदन में 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख करते हुए प्रशासन से इन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।

पंडालों में हों जरूरी व्यवस्थाएं
समिति ने कहा कि दुर्गा महोत्सव आस्था और उत्साह का प्रमुख पर्व है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, सुचारु यातायात, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। समिति ने सभी दुर्गा पंडालों में आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे कराने की मांग की है, ताकि महोत्सव के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।
शांतिपूर्ण आयोजन की अपेक्षा
समिति ने प्रशासन से कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं। समिति का कहना है कि बेहतर समन्वय और समय रहते की गई व्यवस्थाओं से दुर्गा महोत्सव शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराया जा सकता है। समिति ने प्रशासन से आवेदन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed