स्थानांतरण पर स्टाफ सहित ग्रामीणों ने दी शिक्षक को बिदाई
स्थानांतरण पर स्टाफ सहित ग्रामीणों ने दी शिक्षक को बिदाई

कटनी, रीठी। रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीते नौ वर्षों से विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के पद पर रहते लगातार सेवा दे रहे शिक्षक राजेश कुमार कंदेले का स्थानांतरण हो जाने पर बिदाई दी गई। विद्यालय के स्टाफ द्वारा शिक्षक राजेश कंदेले को फूल-माला पहनाकर शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए बिदाई दी गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा भी गांव में हनुमानजी मंदिर के समीप बने रंगमंच में बिदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया। जहां ग्रामीणों ने शिक्षक राजेश कंदेले को फूल-माला पहनाकर शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और बिदाई दी। बताया गया कि राजेश कंदेले को नैगवां से स्थानांतरित कर मुहांस विद्यालय में पदस्थ किया गया है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के नये प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी के द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।