12 नवंबर को नगर के 5 स्थलों में होगा लोक अदालत शिविरों का आयोजन

0

12 नवंबर को नगर के 5 स्थलों में होगा लोक अदालत शिविरों का आयोजन

कटनी । शासन निर्देशानुसार 12 नवंबर 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है लोक अदालत मे सम्पत्तिकर एवं जलकर के बकाया राशि में अधिरोपित अधिभार सरचार्ज में छूट प्रदान की जानी है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रातः 10 बजे से लोक अदालत शिविरों का आयोजन नगर निगम कटनी कार्यालय, बस स्टैंड कटनी, बस स्टैंड ऑडिटोरियम परिसर जोन क्रमांक -1, दुर्गा चौक खिरहनी जोन क्रमांक -2 माधवनगर उप कार्यालय जोन क्रमांक 4 सहित सुभाष चौक कटनी में  करने के निर्देश दिए है। निगमायुक्त श्री धाकरे ने राजस्व विभाग एवं जोन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को 12 नवंबर शनिवार को प्रातः 10 बजे से उपस्थित रहकर वसूली कार्य यथावत जारी रखने एवं अधिक से अधिक करदाताओं को अधिभार में छूट का लाभ प्रदान करने हेतु आदेशित किया गया है। निगमायुक्त श्री धाकरे द्वारा लोक अदालत शिविर स्थलों में पर्याप्त साफ सफाई एवं कीटनाशक दवा का छिडकाव, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रचार प्रसार,टेंट एवं बैठक व्यवस्था सहित अधिक से अधिक विभागीय विवादित प्रकरणों का निराकरण कराने के निर्देश दिए है। लोक अदालत के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित समस्या एवं कठिनाई आने पर प्र. राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं जलकर से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु श्री अश्विनी प्रसाद पाण्डेय तथा बाजार किराया से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु सुनील सिंह प्र.सहा.यंत्री से संपर्क कर तत्काल समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने नागरिकों से 12 नवंबर को आयोजित होने वाले शिविरों में लोक अदालत के दौरान प्रदाय की जा रही अधिभार की छूट का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed