अज्ञात बदमाश पर कार्रवाई और छेत्र में सुरक्षा की मांग कों लेकर पूर्व विधायक ने सीएसपी से की शिकायत
अज्ञात बदमाश पर कार्रवाई और छेत्र में सुरक्षा की मांग कों लेकर पूर्व विधायक ने सीएसपी से की शिकायत

कटनी ॥ वैश्य महासम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक के निवास पर गत 25 और 26 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाश घुसे थे। हथियार के साथ एक युवक उनके घर में घुसा था । जिस पर पूर्व विधायक ने सीएसपी से शिकायत कर मामले की विस्तृत जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है । इस संबंद्ध में जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार ने शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह से शिकायत करते हुए विगत दिनों घर में घुसे अज्ञात बदमाश पर कार्रवाई व सुरक्षा के लिए मांग की है। सौप गए शिकायत में उल्लेख किया गया है कि गत दिवस 25-26 अक्टूबर की रात्रि में आपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से अज्ञात व्यक्ति घुसा था जिसकी आहट से दोनों दिन रसोई में कार्य कर रही घर में उपस्थित महिला की नज़र उस पर पड़ी और उन्होंने तत्काल घर के अन्य सदस्यों कों जानकारी दी जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति बिना घटना को अंजाम दे पाए पर की गैलरी से भाग गया भागते उस व्यक्ति का चाकू नुमा
हथियार गैलरी में छूट गया, जिसकी सूचना 27 अक्टूबर को कोतवाली थाने में की गई। पुलिस अधिकारी मौके पर आए और एसआइ आरएस शुक्ला उक्त चाकू को लेके अपने साथ चले गए। पूर्व विधायक ने कहा कि की इसके पूर्व भी दिनांक 17/01/2022 को मेरे भाई राजेश पोद्दार जी ने भी शिकायत की थी और दिनांक 29/04/2018 को हमारे घर की ग्रिल तोड़ कर कुछ लोग घुसे थे जिसकी भी शिकायत की गयी थी , परन्तु किसी भी शिकायत पर कोई संतोष जनक कार्यवाही कर हमें अवगत नहीं करवाया गया।इस विषय पर पूर्व विधायक के पुत्र नें कहा कि पिता जी पूर्व विधायक है हमें यह आशंका भी है संभवतः राजनैतिक विद्वेष वश कुछ अज्ञात लोग क्षति कारित करना चाहते है घर के पीछे अज्ञात असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है । मादक पदार्थों का सेवन करने वालों का जमघट भी लगा रहता है । इस मामले में पूर्व विधायक ने दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने मांग की है।