पुलिस कर्मचारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाले 2 लाख 59 हजार 994 रुपए

0

पुलिस कर्मचारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाले 2 लाख 59 हजार 994 रुपए

कटनी।  कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री नगर निवासी पुलिस कर्मचारी श्यामलाल श्रीवास के साथ ऑनलाइन ठगी की गई है। अज्ञात बदमाशों ने ओटीपी और एटीएम नंबर जानकर ढाई लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि दीपक श्रीवास पिता श्यामलाल श्रीवास (33) निवासी गायत्रीनगर ने कोतवाली पुलिस को जानकारी में बताया कि पिता श्यामलाल श्रीवास के खाता से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 2 लाख 59 हजार 994 रुपए निकाल लिए गए हैं। श्यामलाल श्रीवास ने बैंक का क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आवेदन किया था। 29 सितंबर को क्रेडिट कार्ड लेकर डिलेवरी ब्यॉय थाना कोतवाली पहुंचा। क्रेडिट कार्ड का लिफाफा देकर डिलेवरी ब्यॉय ने उनके सामने खड़े होकर मोबाइल पर फोन लगाकर बोला कि आपके मोबाइल पर ओटीपी आया है, जो मुझे आप बता दें। जिससे उन्होंने उसको मोबाइल में आया ओटीपी बताया था। फिर डिलेवरी ब्यॉय वहां से चला गया था। उनका क्रेडिट कार्ड बंद था, इसीलिए वो क्रेडिट कार्ड चालू करवाने के लिए 30 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा कटनी गए थे। वहां से किसी तकनीकी कारणों के चलते क्रेडिट कार्ड चालू नहीं हो पाया वो वापिस आ गए। फिर शाम 4 बजे एक फोन आया और क्रेडिट कार्ड चालू करवाने के संबंध में उनसे बात की। क्रेडिट कार्ड चालू करवाने के लिए मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर को मांगा उनके व्दारा उक्त ओटीपी नंबर उसे नहीं बताया गया। पीड़ित के बेटे के मोबाइल पर फोन आया और उसने बातचीत की गई। धोखे से एटीएम कार्ड के पीछे लिखे नंबर को ले लिया। इस दौरान खाते से 30 सितंबर को 49 हजार 999 रुपए, 1 अक्टूबर को 49 हजार 999 रुपए, 2 अक्टूबर को 49 हजार 999 रुपए 3 अक्टूबर को 49 हजार 999 रुपए, 4 अक्टूबर को 49 हजार 999 रुपए, दिनांक 5 अक्टूबर को 9 हजार 999 रुपए ट्रांजेक्शन कर लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed