मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह संपन्न. दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, बैलून छोड़कर जाहिर की खुशियां

0

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह संपन्न. दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, बैलून छोड़कर जाहिर की खुशियां

कटनी ॥ 1 से 7 नवंबर तक सात दिवसीय आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तृतीय दिवस गुरुवार शाम कटनी विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, अपर कलेक्टर रोेमानुस टोप्पो, नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे की उपस्थिति मे फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, रहवासी संघों स्व सहायता समूहों, रहवासी संगठन, व्यापारी संघ एवं स्वच्छता दूतों को सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया जाकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गइ।
आयोजित कार्यक्रम को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण है आज स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं हमारे सफाई मित्रों के सम्मान का दिवस है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन नें उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर रोजाना अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके तहत आज तृतीय दिवस नगर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। अपने शासन की जन भावनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित जनों द्वारा लक्ष्मी बाई चौराहा स्थित महारानी लक्ष्मी बाई जी की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन कर नागरिकों को स्थापना दिवस की बधाइयां दी। निगम के मेयर इन काउंसिल सदस्यों द्वारा नगर के प्रमुख स्थलों स्टेट बैंक तिराहा स्थित राष्ट्रकवि श्री मैथिली शरण गुप्त, सुभाष चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू जी, झंडा बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। नगर निगम कार्यालय मुख्य प्रवेश द्वार, मिशन चौक, माधव नगर तिराहा गोलू रेस्टोरेंट के सामने भी सफाई उपरांत रंगोली बनाई जाकर दीप प्रज्ज्वलन किया जाकर नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्लेग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वरूप लक्ष्मी, मॉ शारदा अनुपमा, मॉ जालपा, आस्था सेवा स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु , ब्रजेन्द्र कुमार निगम को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु , कवि श्री मनोहर मनोज, सर्प विशेषज्ञ हेतु निःशुल्क सुविधा प्रदान करने पर विवेक शर्मा एवं सतीष सोनी, रक्तदान हेतु नयन बजाज एवं मोनू पुरवार, गौ सेवा हेतु अमीता श्रीवास सहित ललित सोनी सोनू बहरे को विशिष्ट कार्य करने हेतु फूल माला एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर निगम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर विष्णु फूलचंद, रंजीत फूलचंद एवं दयाराम बाबा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री संदीप जायसवाल द्वारा उपस्थित जनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। तदोपरान्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों, द्वारा 67 बैलून छोडे जाकर स्थापना दिवस की खुशियां जाहिर की गई।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष शुक्ला, अवकाश जायसवाल, रमेश सोनी, बीना संजू बैनर्जी, पार्षद सर्व श्री ओमप्रकाश सोनी, उमेन्द्र अहिरवार, सुभाष साहू, राजेश भास्कर, सुखदेव चौधरी, सीमा श्रीवास्तव, शशिकांत तिवारी, संजू जीवन चौधरी, शकुंतला सोनी, एडवोकेट सुरेन्द्र गुप्ता, गोविंद चावला सहित पूर्व पार्षद अनिरुद्ध नारायण सोनी , विजय डब्बू रजक, अभिषेक ताम्रकार, भाजपा नेत्री भावना सिंह, अंकिता तिवारी, भाजपा नेता मृदुल मिश्रा, मृदुल द्विवेदी,मनीष दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा, शिवम शर्मा, बागीश आनंद, मयंक गुप्ता, संदीप दुबे, रधुवीर कर्ण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं निगम के अधिकारी कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, प्र.कार्यपालन यंत्री के.पी.मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, अनिल जायसवाल, अश्विनी पाण्डेय, जागेश्वर पाठक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed