ट्रांसफार्मर से निकलने लगीं आग की लपटें ,घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड
ट्रांसफार्मर से निकलने लगीं आग की लपटें ,घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड

कटनी ॥ नगर निगम सीमा छेत्र के पास स्थित चर्च के सामने बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। यहां अचानक ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलने लगीं। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया , यह आग शहर के मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर पर लगी थी । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पा लिया है। लेकिन ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रांसफार्मर में भीषण लगी थी । ओवरलोडिंग और समय से मरम्मत नहीं होने से दो विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगनी की वजह बताई जा रही है। ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया है । गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर मे आग लगने की वजह से सड़क पर आवाजाही कम हो चुकी थी। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।