नवपदस्थ कलेक्टर ने किया कन्हवारा के खाद बिक्री केन्द्र का औचक निरीक्षण,किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने दिए निर्देश

0

नवपदस्थ कलेक्टर ने किया कन्हवारा के खाद बिक्री केन्द्र का औचक निरीक्षण,किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कटनी॥ नवपदस्थ कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसानों को समय पर खाद एवं उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री प्रसाद ने बुधवार की शाम कन्हवारा स्थित साख सहकारी समिति मर्यादित केन्द्र का औचक निरीक्षण कर खाद बिक्री केन्द्र का मुआयना किया। कलेक्टर अवि प्रसाद ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि किसानों को किसी भी हालत में खाद -बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता होनी चाहिए।
इस अवसर पर मौजूद जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि गुरूवार की शाम तक आई.पी.एल. यूरिया की रैक लगने वाली है। जिससे कटनी जिले का सहकारी क्षेत्र के लिए आठ सौ मेट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध हो जायेगी। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त राजयश वर्धन कुरील और नोडल अधिकारी राजेश कुमार जैन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *