अस्पताल मे सीएस के विरूद्ध धरना प्रदर्शन, तय की रणनीति के आधार पर की कार्यवाई की मांग
अस्पताल मे सीएस के विरूद्ध धरना प्रदर्शन, तय की रणनीति के आधार पर की कार्यवाई की मांग

कटनी | जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के भतीजे अर्पित वर्मा के तथाकथित 1.39 करोड़ के घोटाले के मामले सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाज सेवी कमलेश पटेल ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिला चिकित्सालय के गेट पर प्रदर्शन कर जम कर नारे बाजी करते हुए सिविल सर्जन को पद से हटाने और कमलेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार भ्रष्टाचार के मामलें मे सत्ता और विपक्ष भी इससे किनारा बना चुप्पी साध ली है । लेकिन लोगों में आक्रोश है। इसके लिए गुरुवार को समाजसेवी कमलेश पटेल के नेतृत्व मे जनआंदोलन किया । कमलेश पटेल ने बताया कि इस आंदोलन में शहर के आम लोग अपनी सहभागिता निभाई और प्रदर्शन का हिस्सा बने । सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन अस्पताल के गेट में दिया गया । मांगें के रुप में सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के भतीजे अर्पित वर्मा के द्वारा चलाई जा रही कंपनी को पिछले तीन वर्ष से जारी किए गए कोटेशन और टेंडर की जांच का मुद्दा शामिल है। इसके साथ अन्य मांगें भी शामिल हैं। जिसमें बताया गया कि सिविल सर्जन के कार्यकाल में खरीदी में कई तरह की गड़बड़ी की गई है। निजी फायदे के लिए कई सामग्री सामान्य कीमत से अधिक दर पर खरीदी गई है। तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया । इस दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा ।