प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष का सम्मान
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश के प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने के लिए मार्च महीने से बूथ विस्तारक अभियान के द्वितीय चरण को प्रदेश के सभी मंडलो में युद्ध स्तर पर आरम्भ किया था, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी 15 मंडलो में यह अभियान चलाया गया, बूथ तक संगठन को सक्रिय करने और भाजपा की पकड़ को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओ को सक्रिय करते हुए सभी का ऑनलाइन डाटा एकत्रित करने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर ने मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में बूथ विस्तारक अभियान के द्वितीय चरण के लक्ष्य को समय पर पूर्ण करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, 21 मई को जिले के मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा के मुख्यआतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में बूथ विस्तारक अभियान के द्वितीय चरण में जिले में प्रथम आने पर भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर मंडल की सराहना की, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय को फूलो की माला पहनाकर सम्मान किया।