प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल सहित जिलाध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठजन नें गिनाई उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल सहित जिलाध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठजन नें गिनाई उपलब्धियां

कटनी ॥ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण हो गया है. इस मौके पर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी. विधायक संदीप जयसवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा. अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है. संगठन के वरिष्ठजनों ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सरकार का पूरा ध्यान विकास पर है. पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीबों की सेवा, वंचितों का सम्मान, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीकि के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये हैं.भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य कोई दल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता। वे सिर्फ भाषणबाजी और चुनावी जोड़तोड़ तक सीमित रहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर साल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत करती है। यह बात कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि सत्ता उसके लिए सेवा का माध्यम है। पार्टी ’सेवा ही संगठन’ की भावना से हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करती है। देश में जब भी कोई आपदा आई है, मोदी सरकार ने सराहनीय काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि बीते 9 सालों में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और देश को सुरक्षित बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश की अधिकांश गरीब आबादी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका अपना पक्का घर होगा। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। चूल्हा फूंक-फूंककर जिंदगी गुजार रही बहनों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए मोदी सरकार ने अनेक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में डाली जा रही है। देश में घुसकर उत्पात मचाने वाली आतंकियों की नकेल कस दी गई है और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। मोदी सरकार आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए काम कर रही है, जिसके अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सेनाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए देश में ही हथियारों, फाइटर प्लेन आदि का निर्माण किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में पूर्व महापौर तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वा लोकसभा प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बीते 9 सालों में जिस तरह देश विकास के रास्ते पर बढ़ा है, वह मोदी सरकार ही कर सकती है। देश में बहुआयामी विकास हुआ है और भारत तेजी से विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है। देश में नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं और एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे बनाए गए हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है। रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश के हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोले जाने की योजना बनाई जा रही है। दुर्गम क्षेत्रों कुल्लु मनाली, उत्तराखण्ड तक में सड़कों का निर्माण हुआ है तथा एयर बेस भी बनाये जा रहे हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का प्रयास भी मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, भगवान महाकाल आदि मंदिरों को विश्व पटल पर उभारा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, पार्षद राजेश भास्कर आदि उपस्थित थे।