पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह एवं बहोरीबंद भाजपा नेता ने थामा हाथ कांग्रेस में शामिल

0

पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह एवं बहोरीबंद भाजपा नेता ने थामा हाथ कांग्रेस में शामिल


कटनी ॥ कटनी में बगावत थम नहीं रही है। पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह के पार्टी छोड़े जाने के बाद वरिष्ठ नेता शंकर महतो ने भी कांग्रेस ज्वाइन करने का ऐलान कर भोपाल मे मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल हो गए । कटनी से प्रदेश महासचिव रमेश चौधरी ,सह प्रभारी महेश गुलवानी ,विधायक बसंत सिंह ,ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान ,शहर अध्यक्ष विक्रम खंपरिया ,पूर्व विधायक सौरभ सिंह एवं निशित पटेल,पूर्व शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन ,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित ,राजकिशोर यादव,श्री नीरज बघेल की उपस्थिति मे कांग्रेस में शामिल हो हाथ थाम लिया इस दौरान उन्होने कहा कि खुद का सम्मान बचाने के लिए वे भाजपा छोड़ रहे हैं।शंकर महतो बहोरीबंद क्षेत्र में भाजपा का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वे जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं और 2013 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव में उतरे थे और 26 हजार वोट ले गए थे। उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस में जाने का निर्णय किया जिसके बाद भोपाल पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्यता ली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed