जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में पहुचें दो नशेड़ी युवक मांगी रंगदारी
जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में पहुचें दो नशेड़ी युवक मांगी रंगदारी

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी में पूर्व जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में दो नशेड़ी युवक घुसकर अभद्रता करते हुए रंगदारी मांगने लगे । इस दौरान कर्मचारियों ने पकड़कर कुठला पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि पुरैनी निवासी पंकज चौबे आाजाद चौक गाटरघाट निवासी दोस्त मसूद खान के साथ पुरैनी स्थित पूर्व जनपद व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कन्हैया तिवारी के कार्यालय में घुसा। जमकर अभद्रता व गाली गलौज करते हुए अवैध वसूली रंगदारी का प्रयास किया। सूचना मिलने पर कन्हैया तिवारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगे। कर्मचारियों ने दौड़कर पकड़ा व कुठला पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियाें के खिलाफ धारा 294, 506, 327, 37 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार किया गया है।