नवगत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार अवधिया ने आज पदभार ग्रहण किया
गिरीश राठौर
अनूपपुर/ मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर,अनूपपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में भी फेर बदल किया है।

अनूपपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ CMHO आर. पी. सोनी को हटाकर सतना में पदस्थ ए.के अवधिया को अनूपपुर जिले में CMHO जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन एस आर परस्ते को हटाकर बीपी शुक्ला को सिविल सर्जन की जिम्मेदारी दी गई है।

ज्ञात हो कि अनूपपुर सीएमएचओ डॉ अशोक कुमार अवधिया सर्जिकल विशेषज्ञ हैं पूर्व में कटनी एवं सतना में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं अनूपपुर जिले में प्रमोशन पर आए हैं| 7 जुलाई दिन शुक्रवार को नवगत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार अवधिया जी के द्वारा आज उपस्थित प्रस्तुत करते ही जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया उनके द्वारा जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डो की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया एवं सिविल सर्जन को सुधार करने की निर्देश दिए, मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार अवधेश जी के पदभार ग्रहण के पश्चात डॉक्टरों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान निवर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर पी सोनी ,सिविल सर्जन डॉक्टर एस आर परस्ते, अनूपपुर ,बीएमओ डॉ धनीराम सिंह, कोतमा बी एमओ आर के वर्मा , डी पी एम सुनील नेमा, डॉक्टर डॉक्टर प्रवीण शर्मा ,एवं एम के दीक्षित अन्य स्टाफ उपस्थित रहें