दुर्गा मंदिर अमलाई बसंतपुर दफाई क्षेत्र को चचाई विद्युत केंद्र से जोड़ने जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
दुर्गा मंदिर अमलाई बसंतपुर दफाई क्षेत्र को चचाई विद्युत केंद्र से जोड़ने जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन, पार्षद पवन कुमार चीनी के अगुवाई में जनप्रतिनिधियों ने अधीक्षण अभियंता व कार्यपालन अभियंता को सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर l जिले के नवगठित नगर परिषद के मुख्य बाजार अमलाई दुर्गा मंदिर चौक एवं इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 6,7,8,9 जहां पर हजारों की संख्या में जनसंख्या निवासरत है,उक्त जगह पर चचाई वितरण केंद्र से विद्युत की आपूर्ति होती थी जिसका विद्युत का केबल रेलवे लाइन के नीचे से होकर सप्लाई दिया गया था लगभग 4 वर्ष पहले लाइन में गड़बड़ी आ जाने के कारण कुछ दिनों के लिए उपभोक्ताओ को सेवा प्रदान करने के लिए धनपुरी वितरण केंद्र शहडोल जिले से जोड़ दिया गया था,जो की अल्प समय के लिए बताया गया था, लेकिन आज लगभग 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी चचाई वितरण केंद्र से अमलाई दुर्गा मंदिर के साथ-साथ बसंतपुर दफाई के हजारों लोग रास्ता देख रहे हैं कि कब उन्हें अनूपपुर जिले के अधिकारियों के द्वारा महा परेशानी से आजादी मिल पाएगी इसी संबंध में आज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 के जनप्रतिनिधि पार्षद पवन कुमार चीनी,शालू विश्वकर्मा द्वारा अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द चचाई सब स्टेशन से सुचारू रूप से लाइन आपूर्ति की बात रखी गई है।
4 वर्ष से उपभोक्ता कर रहे इंतजार–
जी हां अल्प समय के लिए बिगड़े हुए विद्युत के केवल को मरम्मत करने तक के लिए शहडोल जिले के धनपुरी वितरण केंद्र से अनूपपुर जिले के चचाई वितरण केंद्र के जले हुए केवल को मरम्मत के नाम पर जोड़ दिया गया था ताकि उपभोक्ता को परेशानी ना हो और बराबर बिजली मिलती रहे लेकिन मजे की बात तो यह है आज 4 साल बीत जाने के बाद भी वितरण केंद्र चचाई होते हुए भी धनपुरी से लाइट की आवश्यकता पढ़ रही है, जहां पर आए दिन समस्या बनी रहती है वहीं व्यापारिक केंद्र अमलाई दुर्गा मंदिर के लोग भारी परेशानी का सामना करते हैं जिनकी सुनवाई दोनों तरफ शिकायत के बाद भी नहीं हो पा रही है।
2 महीने का मिला आश्वासन–
जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है एक बार फिर से अनूपपुर जिले के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता ने 2 महीने का हवाला देते हुए कार्य पूर्ण करने की बात कही है,इसके अलावा बताया गया कि उपरोक्त कार्य की कार्य योजना तैयार की जा रही है और इस बार डबल सिस्टम के द्वारा उक्त रेलवे लाइन के नीचे से गए हुए केवल को संधारण करवाया जाएगा जिससे भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा नहीं आएगी और उपभोक्ताओं को बराबर विद्युत की आपूर्ति हो पाएगी।
यह रहे मौजूद–
जनता की भारी परेशानियों को समझते हुए नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पवन कुमार चीनी पूर्व जनपद सदस्य वर्तमान क्रमांक 7 के पार्षद के साथ 6 नंबर वार्ड के पार्षद सुंदर बाई विश्वकर्मा, भूतपूर्व उपसरपंच संतोष टंडन,व्यापारी संघ से सचिन पुरी,संजय ओटवानी, अजय दहिया,मोंटी पनिका, शालू विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, शारदा गुप्ता, आकाश पासवान आदि लोगों ने अधिकारियों से मिलकर अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता के साथ ही मिलकर ज्ञापन सौंपा गया है।