राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ,कटनी इकाई नें विभिन्न मांगों के लेकर सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ,कटनी इकाई नें विभिन्न मांगों के लेकर सौंपा ज्ञापन

कटनी ॥ ♦ राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ,कटनी इकाई के सभी अभिकर्ता ने कलेक्टर के माध्यम पीएम को संबोधित पत्र ज्ञापित किया। पत्र के माध्यम से अभिकर्ताओ नें 1960 से चले आ रहे एजेंसी सिस्टम में परिवर्तन की मांग, 2011 में गोपीनाथ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिए गए फैसले जैसे योजनाओ में कमीशन बंद करना, एवम कुछ योजनाओ में कमीशन कम करने जैसे मुद्दे,नई योजनाओ को अभिकर्ता के माध्यम से लागू करने जैसी मांगें थी। अभिकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई कमेटी बनाने की मांग की जिसमें अभिकर्ताओं का भी नेतृत्व हो। ज्ञापन पत्र सौंपे जाने के दौरान सभी अभिकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया, और चेतावनी भी दी की ऐसी ही श्रृंखला अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक भी बनाएंगे। ज्ञापन देने के लिए मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीरा सेठिया , प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिराज थरेजा ,जिला अध्यक्ष शशांक बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रामावतार पांडे , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती किरण जैन , संरक्षक सदस्य श्रीमती गीता बाजपेयी , श्रीमती सरोज सित्रे , राधेश्याम नीखरा एवम अन्य अभिकर्ताओं सहित जिला कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति