दिल्ली की एक कंपनी को आयुध निर्माणी के गिल्डिग मेटल स्क्रैप उठाने का मिला था ठेका बदले में देनी थी बनाकर प्लेट , 10 करोड़ का मेटल स्क्रैप आयुध निर्माणी से गायब, तीन नामजद लोगों के विरूद्ध एफआइआर दर्ज

0

दिल्ली की एक कंपनी को आयुध निर्माणी के गिल्डिग मेटल स्क्रैप उठाने का मिला था ठेका बदले में देनी थी बनाकर प्लेट , 10 करोड़ का मेटल स्क्रैप आयुध निर्माणी से गायब, तीन नामजद लोगों के विरूद्ध एफआइआर दर्ज

कटनी। जिले के एक मात्र सुरक्षा संस्थान यंत्र इंडिया लिमिटेड आयुध निर्माणी कटनी 10 करोड़ 72 लाख 66 हजार 895 रूपए कीमती 1 लाख क्विंटल से अधिक का मेटल स्क्रैप गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक गिल्डिग मेटल स्क्रैप 19 मार्च 2022 से 18 जुलाई 2023 के बीच एक साल के अंतराल में गायब हुआ है। मामले में एफआइआर आयुध निर्माणी कर्मचारी 38 वर्षीय रामानुज भट्टाचार्य पिता स्वर्गीय मिहिर कुमार भट्टाचार्य के द्धारा दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत पर राजीव गुप्ता, राजमनी वर्मा व अंशुमल उप्पल के विरूद्ध धारा 420, 406 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंद्ध में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया की दिल्ली की एक कंपनी को आयुध निर्माणी के गिल्डिग मेटल स्क्रैप उठाने का ठेका मिला था और उसके बदले में उस कंपनी को प्लेट बनाकर देनी थी लेकिन गिल्डिग मेटल स्क्रैप 19 मार्च 2022 से 18 जुलाई 2023 के बीच एक साल के अंतराल में गायब हुआ है। जिस मामले में माधवनगर की पुलिस ने आयुध निर्माणी कर्मचारी 38 वर्षीय रामानुज भट्टाचार्य के अनुसार FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत पर राजीव गुप्ता, राजमनी वर्मा व अंशुमल उप्पल के विरूद्ध धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed