युवाओं को खनन क्षेत्र मे उन्नत ड्रोन प्रशिक्षण दिलानें की तैयारी में जिला प्रशासन खदानों की ड्रोन से मेपिंग, जीआईएस डाटा प्रोसेसिंग, एरियल मैपिंग सर्वे व सीमांकन का दिया जायेगा प्रशिक्षण

0

युवाओं को खनन क्षेत्र मे उन्नत ड्रोन प्रशिक्षण दिलानें की तैयारी में जिला प्रशासन खदानों की ड्रोन से मेपिंग, जीआईएस डाटा प्रोसेसिंग, एरियल मैपिंग सर्वे व सीमांकन का दिया जायेगा प्रशिक्षण
कटनी।। ड्रोन टेक्नालॉजी के क्षेत्र मे जरूरी स्किल्स और ज्ञान से लैस पीढी तैयार करने के नजरिये से शुरू किये गए प्रोजेक्ट पंख के तहत जिले के 485 युवाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमे से 82 प्रशिक्षणार्थियों को कई नामचीन कंपनियों द्वारा 15 हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक के वेतन का जॉब भी आफर किया जा चुका है। जिले में प्रोजेक्ट पंख के समापन के बाद अब जल्दी ही जिला प्रशासन कटनी जिले मे ड्रोन के माध्यम से खदानों की एरियल मैपिंग और सर्वे, सीमांकन व डेटा प्रोसेसिंग के क्षेत्र मे ड्रोन तकनीक के प्रयोग के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा मे जुट गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद स्वयं कटनी के युवाओं को माईनिंग सेक्टर मे प्रशिक्षण दिलाकर उनके रोजगार नियोजन के लिए कार्ययोजना के प्रारूप, प्रक्रिया के निर्धारण कार्य मे विशेष रूचि ले रहे है। जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मंडल की बीते दिनों संपन्न हुई बैठक मे कटनी के युवाओं के भविष्य के नजरिये से और जिले मे माईनिंग सेक्टर की बहुलता को देखते हुए इस क्षेत्र मे व्यापक संभावनाओं के मद्देनजर युवाओं को माईनिंग सेक्टर मे ड्रोन प्रशिक्षण के लिए जल्दी ही नया प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया गया था। प्रोजेक्टर पंख के तहत प्रशिक्षित ज़िले के युवाओं के हुनर को देख कर देश की बड़ी ड्रोन कंपनियाँ जैसे ड्रोन डेस्टिनेशन, दक्ष एरोस्पेस, एवीओसियन, मल्टीप्लेक्स ड्रोन सर्विसेस,प्रखर एविएशन, इंटेलीपैड, इन्ड्रोन्स जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा अब तक  82  प्रशिक्षणार्थियों को जॉब ऑफर किया जा चुका है। इसके साथ ही आंध्रप्रदेश की कंपनी इंटीग्रेटेड फैसिलिटी सर्विसेस द्वारा लगभग 30 प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी प्रदान करने हेतु इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। प्रोजेक्ट पंख से ड्रोन प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत एक छात्रा चयन भारत सरकार की स्वायत्त सहकारी संस्था इफ़को में महिला उद्यमी के तौर पर हुआ है। इसके अतिरिक्त इफको द्वारा 03 प्रशिक्षणार्थियों को एग्रीकल्चर स्प्रे ड्रोन इंटरप्रेन्योर के रूप में चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले मे प्रोजेक्ट पंख की समयावधि समाप्त होने के बाद अब खास कटनी जिले के युवाओं के लिए ही माइनिंग सेक्टर मे ड्रोन प्रशिक्षण के इस प्रोजेक्ट पर करीब एक करोड़ रूपये का खर्च अनुमानित है। पिछले सत्र मे आयोजित ड्रोन प्रशिक्षण के तर्ज पर ही माइनिंग सेक्टर के लिए इस ड्रोन प्रशिक्षण मे युवाओं को ड्रोन से मेंपिंग और जी.आई.एस, डाटा प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कटनी का युवा माइनिंग सेक्टर मे ड्रोन विशेषज्ञ के रूप मे कार्य कर आजीविका अर्जित कर सके। प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने पर प्रशिक्षणार्थी को रिमोट पायलट सर्टिफिकेट दिया जायेगा। जो डी.जी.सी.ए. द्वारा जारी किया जायेगा। यह सर्टिफिकेट कानूनन ड्रोन ऑपरेट करने का अधिकार प्रदान करेगा। सर्टिफिकेट पाने वाले प्रशिक्षणार्थी सर्टिफाईड ड्रोन पायलट के रूप में अपना कैरियर बना सकेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!