स्वर्णकार समाज ने मनाई आदि गुरु अजमीढ़ की जयंती सुंदरकांड पाठ, हवन व सामूहिक भोज का आयोजन

0

 

पेंड्रा-स्वर्णकार समाज के आदि गुरु अजमीढ़ की जयंती पेंड्रा में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आदि गुरु अजमीढ़ के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की। जयंती समारोह का शुभारंभभक्तिमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। सुंदरकांड की प्रस्तुति से पूरा वातावरण अध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया और उपस्थित श्रोतागण भक्ति रस में मंत्रमुग्ध दिखे।

 

धार्मिक अनुष्ठानों की इस कड़ी में, समाज के सभी उपस्थित सदस्यों का पीतांबरी वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद, विधि-विधान से हवन संपन्न किया गया, जिसमें सभी ने आहुतियां दीं। हवन के पश्चात, समाज के लोगों ने आदि गुरु अजमीढ़ की आरती उतारी

 

और सुख, शांति, समृद्धि के साथ-साथ समाज की निरंतर उन्नति के लिए मंगल कामना की। पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत, सभी समाजजनों ने एक साथ सामूहिक भोज ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का एक अनुपम संगम देखने को मिला। स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने इस जयंती समारोह को सफल बनाने में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

 

 

सामूहिक भोज के समापन के साथ ही कार्यक्रम भी संपन्न हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed