ग्राम पंचायत धनगवां में अविश्वास प्रस्ताव खारिज, भाजपा मंडल गौरेला की मंत्री सरपंच कमला मेश्राम को मिली राहत

0

संवाददाता गौरेला सद्दाम अंसारी 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत धनगवां में सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। भाजपा समर्थित सरपंच श्रीमती कमला मेश्राम के लिए यह राहत भरी खबर है। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने से पंचायत नेतृत्व को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल पर विराम लग गया है।

 

आपको बता दें कि श्रीमती कमला मेश्राम ग्राम पंचायत धनगवां की सरपंच होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला की मंडल मंत्री के पद पर भी नियुक्त हैं। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

श्रीमति कमला मेश्राम ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने बात कही है।

सरपंच श्रीमती कमला मेश्राम ने वार्ड पंचों व भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन , मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहनी का आभार व्यक्त कि है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed