चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: GPM जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित
कलेक्टर की अनुमति से जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जारी किया आदेश, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और आगामी दिनों में संभावित चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा तथा कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है।
प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य खराब मौसम की संभावित परिस्थितियों में छोटे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।