अमरपुर-बंसतपुर रोड पर पटियाला हाउस रेस्टोरेंट के पास दिखा सफेद भालू, राहगीरों ने बनाया वीडियो; वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी

0

BIG BREAKING 🚨 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में जंगली भालू की मौजूदगी से एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल है। अमरपुर-बंसतपुर रोड स्थित पटियाला रेस्टोरेंट के पास एक सफेद भालू विचरण करता हुआ दिखाई दिया। भालू को सड़क के आसपास घूमते देख राहगीरों ने उसका वीडियो बना लिया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को गिरारी में भी सफेद भालू देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके अगले दिन 28 अक्टूबर को अमरपुर-बंसतपुर रोड पर पटियाला रेस्टोरेंट के पास भालू दिखाई देने से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई है।

 

बताया जा रहा है कि वन विभाग का अमला भालू को सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटा हुआ है। वन विभाग की टीम की प्राथमिकता भालू को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसे जंगल की ओर भेजना या निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है।

 

वन्यजीव से दूरी बनाए रखें

 

भालू की मौजूदगी को देखते हुए लोगों से अपील है कि वे उसके करीब जाने, उसे घेरने या सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाएं। वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और रेस्क्यू टीम को अपना काम करने दें।

 

फिलहाल लोगों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है। भालू को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

हाल ए हलचल न्यूज | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed