चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए GPM जिले के सभी स्कूलों में कल अवकाश घोषित

0

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अनब’ के प्रभाव और आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में तेज बारिश और खराब मौसम की आशंका है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इन शैक्षणिक संस्थानों में रहेगा अवकाश

जारी आदेश के मुताबिक जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है तथा इसकी सूचना राज्य स्तर के संबंधित शिक्षा अधिकारियों और जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

संभावित खराब मौसम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। अभिभावकों से भी अपील है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed