कैशलेस चिकित्सा योजना को कैबिनेट में मंजूरी पर मुख्यमंत्री का आभार: आलोक शुक्ला

0

 

आज संपन्न कैबिनेट बैठक में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए लंबे समय से लंबित कैशलेस चिकित्सा योजना को लागू करने की मंजूरी मिलने पर प्रदेश संगठन सचिव एवं रायपुर संभाग प्रभारी आलोक शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले कई वर्षों से राज्य के विभिन्न शासकीय कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की जा रही थी। सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों के साथ-साथ उनके आश्रित परिवारजनों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें अब निःशुल्क एवं सुगम उपचार की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

 

उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी हित में सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। इस योजना के लागू होने से कर्मचारी बिना किसी आर्थिक चिंता के बेहतर इलाज करा सकेंगे।

 

श्री शुक्ला ने प्रदेश सरकार का पुनः आभार जताते हुए कहा कि सरकार का यह कदम निश्चित रूप से कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed