शरद पूर्णिमा जगराता मे शामिल हुए राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला के आयोजन से बढ़ी राजनितिक सरगर्मी

0

 

बिलासपुर/बेलगहना – कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलगहना मे शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष सिद्ध बाबा मंदिर मे रात्रि कालीन मेला लगता है जिसमे हजारों की संख्या मे दूर दराज से आये श्रद्धालू शामिल होते हैँ और अपनी मुरादें पूरी होने की अर्जी सिद्ध बाबा मे लगाते हैँ

इस मेला मे विगत कई वर्षो से जगराता का आयोजन पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला द्वारा कराया जाता है जिसमे भक्तगण झूमते हुए जयकारा लगा कर शरद पूर्णिमा पर अमृत रूपी चांदनी का रसपान करते रहे

बेलगहना क्षेत्र वनों से घिरा हुआ होने के कारण नवरात्रि से ही हल्की ठण्ड पड़ने लगी है किन्तु इस ठण्ड के बावजूद जगराता कार्यक्रम मे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव की मौजूदगी से माहौल गर्माता दिखा

ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ देवेंद्र यादव का अतिशी स्वागत किया गया स्वागत पश्चात् विधायक देवेंद्र यादव कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिद्ध बाबा मंदिर पंहुच कर माथा टेक आशीर्वाद लेकर आश्रम मे स्वामी शिवानंद जी से आशीर्वचन लिया

मंदिर दर्शन के पश्चात् देवेंद्र यादव पुरे दलबल के साथ जगराता मे शामिल हुए मंच पर आयोजन समिति के द्वारा समस्त अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया देवेंद्र यादव ने अपने उदबोधन मे सिद्ध बाबा का जयकारा लगाते हुए कहा की कोटा विधानसभा से उनका आत्मीय लगाव है और यंहा की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा आकर्षित करती है उन्होंने कहा की कोटा की जनता की हर लड़ाई और समस्या के लिए वो हमेशा तैयार रहेंगे देवेंद्र यादव ने संदीप शुक्ला को जनाधार वाला नेता बताते हुए क्षेत्र की समस्याओं के लिए लड़ने वाला युवाओ की पहली पसंद बताया

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की सिद्ध बाबा की नगरी बेलगहना धार्मिक नगरी के रूप मे जाना जाता है जो भी सच्चे मन से बाबाजी के चरणों मे अपनी मनोकामना मानता है वह निश्चित पूरी होती है शुक्ला ने आगे अपने उदबोधन मे कहा की विधायक देवेंद्र यादव युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैँ और अन्याय के खिलाफ सदैव लड़ते रहते हैँ उनके इसी झुझारू एवं दबंग कार्यशैली से छतीसगढ़ कांग्रेस के बड़े चेहरे के रूप मे उनकी पहचान बनी है

*अतिथियों को भेंट की गई सिद्ध बाबाजी की छाया प्रति*

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा मंचस्थ अतिथियों को स्मृति के रूप मे श्री सिद्ध बाबा की छायाचित्र भेंट की गई की गई

*चालीस गाड़ियों के काफिले के साथ पंहुचे देवेंद्र*

कहने को तो देवेंद्र यादव शरद पूर्णिमा मेले पर सिद्ध बाबाजी दर्शन के लिए आये थे पर राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार उनकी यह यात्रा राजनितिक रही हाल ही मे सम्पन्न हुए युवक कांग्रेस चुनाव मे भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का गुट आमने सामने खुली लड़ाई लड़ते दिखा

कोटा विधानसभा मे भी देवेंद्र यादव के पैनल से प्रत्याशी मैदान मे रहे तभी से देवेंद्र यादव का कोटा कार्यक्रम बन रहा था जो इस शरद पूर्णिमा मेला मे सम्पन्न हुआ

जगराता कार्यक्रम के बाद देवेंद्र यादव एवं आकाश शर्मा समस्त अतिथियों के साथ संदीप शुक्ला के फार्म हाउस मे कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाक़ात करते हुए सभी का हालचाल जाना और सभी के साथ खीर का प्रसाद ग्रहण किया

देवेंद्र यादव के आगमन से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे गर्मजोशी का माहौल दिखा वंही पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ पुरे क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओ का उत्साहित हुजूम नजर आया

देवेंद्र यादव की यह यात्रा कोटा विधानसभा की राजनितिक समीकरण मे क्या असर डालती है यह तो भविष्य के गर्भ मे छुपा है फिलहाल उनकी इस यात्रा से राजनैतिक गलियारों मे चर्चाओं का बाजार गर्म रहा

इस कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य गणेश कश्यप हैप्पी गुप्ता आशीष अग्रवाल दिनेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल आशीष मिश्रा सरपंच विजय कोल रवि प्रताप सिँह शिवा उइके जय गुप्ता अनिकेत जायसवाल सरपंच प्रकाश पैकरा जनपद सदस्य नेतु यादव संदीप प्रजापति देवेंद्र सोनवानी अनीश केशरवानी दिनेश घाड़गे सुमन दास स्वराज पटेल गुलशन मानिकपुरी प्रमोद यादव नरेश ओट्टी महेंद्र यादव अमन गुप्ता शिवनाथ अजय खुसरो हसीब खान गोपाल श्रीवास दीपक कश्यप कृष्णा कश्यप रुपेश उइके सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed